उमरिया 29 सितंबर। साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने 118 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित कर विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में संतोषी कुशवाहा ने विकलांग पुत्री के पालन हेतु रसोईया का कार्य दिलाने, मुबारक अली ग्राम धनपुरी जिला शहडोल ने कंचनपुर तहसील करकेली स्थित पुस्तैेनी जमीन का बंटवारा कराने, इंद्रवती गौतम कसेरू ने वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, रूद्र प्रताप रैदास महरोई ने संबल के तहत अनुग्रह सहायता राशि दिलाने, टेकचंद चौधरी मानपुर ने इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, शंकुतला बाई चौधरी चंदिया ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, धनीराम सिंह राठौर महुरा ने जमीन विवाद का निराकरण कराने, पंचम सिंह लामन, जयपाल सिंह मुन्नी बाई, पार्वती बाई दुलहरी ने सिंचाई बांध निर्माण मे अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने, आसमां बेगम रमपुरी ने फरवरी 2026 से पेंशन नही मिलने, रामनारायण त्रिपाठी अमरपुर ने आधार कार्ड सुधरवाने संबंधी आवेदन दिये।
इसके साथ ही अन्य आवेदकों व्दारा पेंशन भुगतान, राजस्वे संबंधी कार्याे एवं खाद्यान्न वितरण से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने घुलघुली सहित आस पास के चार विद्यालयो में शिक्षकों के समय पर न पहुंचने की ग्रामीण जनों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रिया अग्रवाल ने भी आवेदको की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्नक विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

