‘ सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत बुधवार को जनपद पंचायत बैतूल की ग्राम पंचायत बडोरा में जल संरक्षण एवं जल संरचनाओं के संरक्षण की दिशा में कार्य किया गया। अभियान के अंतर्गत सांपना नदी के चक्रिय कुंड एवं माचना नदी के भदभदा स्टॉप डेम में कड़ी शटर का कार्य संपादित कराया गया।
इस कार्य का उद्देश्य जल संरचनाओं को व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाए रखते हुए जल के संरक्षण और उसके समुचित उपयोग को बढ़ावा देना है। ‘ सेवा मेरा योगदान ’ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से विकास एवं जनोपयोगी कार्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत जल संरक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

