प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देश पर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर. के. द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले के भानपुरा विकासखंड में टीबी की बीमारी के विरुद्ध जन जागरूकता उत्पन्न करने के लिए शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बाबुल्दा में कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां लगभग डेढ़ सौ छात्राओं एवं शिक्षक गणों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई साथ ही शपथ भी दिलाई गई।