मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स- 2026 की पुरुष मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले एथलीट श्री सावन बरवाल को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि श्री सावन बरवाल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए बेहद गौरव का विषय है।




