ग्राम गणेशपुरा निवासी पिंटू वर्मा ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने उन्हें सम्मानित कर पुरस्कृत किया। गांव में कक्षा 5वीं तक विद्यालय होने के कारण पिंटू ने आगे की पढ़ाई शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रूपाहेड़ा से की। बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से उन्होंने बालक अनुसूचित जाति उत्कृष्ट छात्रावास, खिलचीपुर में प्रवेश लिया।
छात्रावास में मिले मार्गदर्शन और अपनी मेहनत एवं लगन से उन्होंने यह सफलता हासिल की। पिंटू की उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता दर्शाती है कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।


