बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सशक्त वाहिनी निशुल्क पुलिस भर्ती अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत एवं पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक लाल उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कटेसरिया के द्वारा सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया एवं किट भी वितरित की गई। अपर कलेक्टर श्री रावत द्वारा भी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया एवं मार्गदर्शन दिया गया। लिखित परीक्षा में यदि बालिकाएं पास हो जाती है तो बालिकाओं को ग्राउंड की तैयारी पुलिस विभाग के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक लाल के मार्गदर्शन में करवाए जाने के लिए आश्वस्त किया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन एवं सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था। उक्त कक्षाएं तीन माह तक नियमित चलेंगे और बालिकाओं को 2 घंटे लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी।

