सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा मानस भवन में निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नगर पालिका के 170 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस दौरान चिकित्सकों ने स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छ जीवनशैली अपनाने तथा विभिन्न रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति कर्मचारियों को जागरूक किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री दिशा डेहरिया ने भी शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम सहित नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक श्री गजेन्द्र पाण्डे, सहायक यंत्री/उपयंत्री, स्वच्छता निरीक्षक श्री राज पवमे, श्री तुलसी करोसिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री अभय बघेल एवं श्री सुशांत पाण्डे सहित निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


