राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय श्योपुर में “स्वच्छता ही सेवा” एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर स्थित पार्क में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संदेश के साथ वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. एस. एन. बिंदल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. आर बी गोयल, आरएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह धाकड़, सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय मंगल, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. योगेश रावत, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश शाक्य, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अनीता पायल, श्रीमती ममता राजोरिया, श्रीमती शमीम बानो, श्रीमती रंजना पाल, श्रीमती लक्ष्मी गर्ग, श्रीमती मोनिका पंडोले, श्री विनोद, फार्मासिस्ट श्री वीरेंद्र जाट, श्री कल्याण मीणा, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर श्री सुरेंद्र कौशल सहित अन्य अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।