कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले मे विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से पवित्र मिट्टी को कलश में एकत्रित कर संकल्प वृक्ष समारोह के लिए भोपाल भेजी जा रही है।
इसी परिपेक्ष में 35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह दहिया एवं एडम ऑफिसर एन.रेडी के निर्देशानुसार श्योपुर जिले की पवित्र मिट्टी का कलश श्योपुर के पवित्र स्थान श्री रामजानकी मंदिर किला श्योपुर से एकत्रित किया गया तत्पश्चात श्योपुर जिले की कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के द्वारा सीनियर कैडेट अंडर ऑफिसर यश शर्मा को भोपाल ले जाने के लिए सोपा गया।
इस अवसर पर एनसीसी कैप्टन श्री अरविंद कुमार दौहरे भी मौजूद रहे। यह कलश कैडेट यश शर्मा के द्वारा 2 अक्टूबर को 35 एनसीसी बटालियन शिवपुरी में जमा किया जावेगा तत्पश्चात इसे भोपाल भेजा जाएगा



