29 सितंबर (मंगलवार) को होने वाले पंचायत उपचुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने एक गीत जारी किया है। इसमें राज्य स्तरीय ब्रांड एंबेसडर सुश्री सारिका घारू का अनूठे अंदाज में मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। "चुन चुन प्रतिनिधि चुनो रे भैया.. पंचायत के प्रतिनिधि चुन चुन.." बोल वाले गीत के साथ सुश्री घारू गाँव गाँव पहुंचकर चुनाव और मतदान की अहमियत बता रही हैं। सुश्री सारिका घारू द्वारा गीतों के माध्यम से मतदाताओं से अपील कर रही है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर शत-प्रतिशत मतदान करें।

नवमतदाताओं, महिलाओं को भी घर से निकलकर बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया जा रहा है। सुश्री सारिका घारू अपने जागरूकता संदेशों में मतदाताओं को आश्वस्त कर रही हैं कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही की जा रही हैं, ताकि किसी को भी परेशानी न हो। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं।